पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
मुंबई
क्षेत्रीय निदेशक : श्री अजय मिचयारी
इस कार्यालय का कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र और गोवा राज्य है।
-
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह मार्ग, काला घोड़ा, फोर्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400001, भारत।
-
+91 22 - 2270 4715
-
+91 22 - 2265 0058
-
rdmumbai@rbi.org.in

प्रोफाइल
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) का गठन बैंक नोटों के निर्गम तथा भारत में मौद्रिक स्थिरता प्राप्त करने की दृष्टि से प्राक्षित निधि बनाए रखने के लिए किया गया था। वह सामान्यतः देश के हित में मुद्रा और देश की ऋण प्रणाली का परिचालन करता है।
मुंबई में इंपीरियल बैंक भवन में बैंकिंग विभाग खोला गया था तथा निर्गम विभाग एस्पेलेनेड रोड स्थित तत्कालीन मुद्रा कार्यालय भवन में खोला गया था। मुंबई कार्यालय मुख्य भवन का निर्माण वर्ष 1937 में शुरु हुआ। यह भवन मार्च 1939 में तैयार हुआ। प्रसंगवश उसी समय भारतीय रिज़र्व बैंक के रंगून और लाहौर भवनों की भी शुरुआत हुई।
अधिकार क्षेत्र:
इस कार्यालय का कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र और गोवा राज्य है।
कार्यालय के काम समय | सोमवार - शुक्रवार | सुबह 10:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक |
---|---|---|
बैंकिंग कारोबार का समय | सोमवार - शुक्रवार | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक |