वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल 2022 से सितंबर 2022) के लिए भारत सरकार की अर्थोपाय अग्रिम सीमा
31 मार्च 2022 वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल 2022 से सितंबर 2022) भारत सरकार के परामर्श से यह निर्णय किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल 2022 से सितंबर 2022) के लिए अर्थोपाय अग्रिम (डब्ल्यूएमए) की सीमा ₹1,50,000 करोड़ होगी। जब भारत सरकार अर्थोपाय अग्रिम सीमा का 75 प्रतिशत का उपयोग कर लेगी तब रिज़र्व बैंक नए बाजार ऋणों को जारी कर सकता है। भारतीय रिज़र्व बैंक मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के परामर्श से किसी भी समय, सीमा को संशोधित करने का का छूट अपने पास रखता है। अर्थोपाय अग्रिम/ ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर निम्नानुसार होगी: क. अर्थोपाय अग्रिम: रेपो दर ख. ओवरड्राफ्ट: रेपो दर से दो प्रतिशत अधिक (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1943 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: