पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
80370530
29 मार्च 2023 को प्रकाशित
एकल (स्टैंडअलोन) प्राथमिक व्यापारियों के लिए स्थायी चलनिधि सुविधा
29 मार्च 2023 एकल (स्टैंडअलोन) प्राथमिक व्यापारियों के लिए स्थायी चलनिधि सुविधा वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थिति की समीक्षा पर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने यह निर्णय लिया है कि 31 मार्च 2023 को एकल प्राथमिक व्यापारियों के लिए प्रचलित रेपो दर पर स्थायी चलनिधि सुविधा के अंतर्गत ₹5,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। आबंटन भारतीय रिज़र्व बैंक के विवेक पर किया जाएगा। विशेष व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त राशि का पुनर्भुगतान 5 अप्रैल 2023 को या उससे पहले किया जाएगा। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1934 |
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?