पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
80618364
20 मार्च 2015 को प्रकाशित
भारतीय रिज़र्व बैंक जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में ₹ 5 के सिक्के जारी करेगा
20 मार्च 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती भारत सरकार द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वी जयंती के उपलक्ष्य में जारी ₹ 5 के सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा। इन सिक्कों के डिजाइन, आकार, इत्यादि से संबंधित ब्यौरे वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग द्वारा जारी भारत सरकार के निम्नलिखित राजपत्र में अधिसूचित किए गए हैं- भारत का राजपत्र- असाधारण- भाग II - खंड 3- उपखंड(i)-सं 562 दिनांक 31 अक्तूबर 2014 ये सिक्के, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के तहत वैध मुद्रा हैं। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे । अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2014-2015/1975 |
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?