भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे से अपराह्न 4.30 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 150 बिलियन की राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो नीलामी आयोजित करेगा
17 फरवरी 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे से अपराह्न 4.30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक आज (बुधवार, 17 फरवरी 2016) ₹ 150 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 4.00 बजे से अपराह्न 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो का प्रत्यावर्तन 18 फरवरी 2016 (गुरुवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/1950 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: