भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे और अपराह्न 4.30 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 600 बिलियन की राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा
27 दिसंबर 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे और अपराह्न 4.30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक आज (मंगलवार, 27 दिसंबर 2016) ₹ 600 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 4.00 बजे और अपराह्न 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता उनके संबंधित बोली दर पर आबंटन पाएंगे। रेपो दर पर या उससे उच्च दर की बोलियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो का प्रत्यावर्तन 28 दिसंबर 2016 (बुधवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1666 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: