भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे से 4.30 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 200 बिलियन की राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो नीलामी आयोजित करेगा
3 दिसंबर 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे से 4.30 बजे के बीच चलनिधि भारतीय रिज़र्व बैंक आज (गुरुवार, 03 दिसंबर 2015) ₹ 200 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 4.00 बजे से 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो का प्रत्यावर्तन 04 दिसंबर 2015 (शुक्रवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1304 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: