भारतीय रिज़र्व बैंक आज पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 600 बिलियन की राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा
08 दिसंबर 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक आज पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक आज (गुरुवार, 08 दिसंबर 2016) ₹ 600 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता उनके संबंधित बोली दर पर आबंटन पाएंगे। रेपो दर पर या उससे कम दर की बोलियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रेपो का प्रत्यावर्तन 09 दिसंबर 2016 (शुक्रवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1450 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: