भारतीय रिज़र्व बैंक आज मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 150 बिलियन की राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिपो नीलामी आयोजित करेगा
01 फरवरी 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक आज मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक आज (सोमवार, 01 फरवरी 2016) ₹ 150 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर या उससे निम्न दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिपो का प्रत्यावर्तन 02 फरवरी 2016 (मंगलवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/1798 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: