भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 12.30 बजे से 1.00 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹100 बिलियन की राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिपो नीलामी आयोजित करेगा
13 जनवरी 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 12.30 बजे से 1.00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक आज (बुधवार, 13 जनवरी 2016) ₹100 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 12.30 बजे से 1.00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर या उससे निम्न दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिपो का प्रत्यावर्तन 14 जनवरी 2016 (गुरुवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/1642 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: