भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 3.00 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 300 बिलियन के लिए 8 दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा
06 सितंबर 2016 भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 3.00 बजे से अपराह्न 3.30 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक आज (मंगलवार, 06 सितंबर 2016) ₹ 200 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए परिवर्तनीय दर पर 8 दिवसीय प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 3.00 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल प्रस्तावों को उनकी संबंधित प्रस्तावित दरों पर स्वीकार किया जाएगा। रेपो दर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस 8 दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो का प्रत्यावर्तन 14 सितंबर 2016 (बुधवार) को होगा। अनिरुद्ध डी. जाधव प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/596 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: