भारतीय रिज़र्व बैंक 10 फरवरी 2015 को अपराह्न 12.00 से 12.30 के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 35,000 करोड़ की राशि के लिए 8 दिवसीय सावधि रिपो नीलामी आयोजित करेगा
09 फरवरी 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक 10 फरवरी 2015 को अपराह्न 12.00 से 12.30 के बीच चलनिधि समायोजन भारतीय रिज़र्व बैंक कल (10 फरवरी 2015, मंगलवार) ₹ 35,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए परिवर्तनीय दर पर 8 दिवसीय सावधि रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 12.00 बजे से 12.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर पर या उससे कम दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस रिपो का प्रत्यावर्तन 18 फरवरी 2015 (बुधवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/1673 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: