भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे से 4.30 बजे के बीच चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत ₹ 100 बिलियन की 3 दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो नीलामी आयोजित करेगा
20 नवंबर 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपराह्न 4.00 बजे से 4.30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक आज (शुक्रवार, 20 नवंबर 2015) ₹100 बिलियन की अधिसूचित राशि के लिए परिवर्तनीय दर पर 3 दिवसीय प्रतिवर्ती रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार अपराह्न 4.00 बजे से 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर पर या इससे उच्च दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस 3 दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रिपो का प्रत्यावर्तन 23 नवंबर 2015 (सोमवार) को होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1199 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: