भारतीय रिज़र्व बैंक ने आरबीआई मासिक बुलेटिन के वर्तमान सांख्यिकी खंड हेतु व्यापक मार्गदर्शिका जारी की
20 जून 2017 भारतीय रिज़र्व बैंक ने आरबीआई मासिक बुलेटिन के वर्तमान सांख्यिकी खंड हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज आरबीआई मासिक बुलेटिन के वर्तमान सांख्यिकी के लिए व्यापक मार्गदर्शिका जारी की। भारतीय रिज़र्व बैंक बुलेटिन के वर्तमान सांख्यिकी भाग में उस सांख्यिकी और सूचना के सारांश रूप होते हैं जो देश में आर्थिक गतिविधि के बदलते पैटर्न को दर्शाते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास हासिल करने के लिए समय-समय पर वर्तमान सांख्यिकी की विषय-वस्तु की समीक्षा कर इसे पुनःउन्मुखी बनाया जाता है। मासिक बुलेटिन में वर्तमान में 46 सारणियां हैं जो रिज़र्व बैंक के तुलनपत्र, मुद्रा और बैंकिंग, मूल्य और उत्पादन, सरकारी खाते, खज़ाना बिल, वित्तीय बाजार, बाह्य क्षेत्र और भुगतान तथा निपटान प्रणाली को कवर करती हैं। मुद्रित संस्करण के अलावा, सभी बुलेटिन सारणियों के समय-श्रृंखला संस्करण भारतीय अर्थव्यवस्था का डेटाबेस (डीबीआईई) (यूआरएल https://dbie.rbi.org.in) के माध्यम से उपलब्ध हैं। यह मार्गदर्शिका विभिन्न सारणियों के बीच विभिन्न आंकड़ा मदों और लिंकेजों को स्पष्ट करती है जो आंकड़ों की समझ बढ़ाने में सहायक होगी। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/3426 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: