भारतीय रिज़र्व बैंक ने ग्लोबल ट्रस्ट बैंक लिमिटेड के जमाकर्ताओं को आश्वासन दिया
25 जुलाई 2004
भारतीय रिज़र्व बैंक ने ग्लोबल ट्रस्ट बैंक लिमिटेड के जमाकर्ताओं को आश्वासन दिया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस बात को दोहराया है कि अधिस्थगन का उद्देश्य सभी जमाकर्ताओं के हित और निधि की रक्षा करना है। सामान्य कामकाज फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाइयां प्रारंभ की जा रही हैं।
ग्लोबल ट्रस्ट बैंक लिमिटेड की सभी शाखाएं अपने ग्राहकों की सहायता करने और उन्हें अनुमत आहरण प्राप्त करने में सुविधा होने की दृष्टि से कामकाज के सामान्य घंटों के अनुसार खुली रहेंगी।
अधिस्थगन के आदेश के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक अनुमत भुगतान करने के लिए बैंक के शाखाओं की नकदी की किसी भी मांग को पूरी तरह से पूरा करेगा।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि डी-मैट खाते और ग्राहकों के सुरक्षित जमा लॉकर सामान्य तरीके से परिचालित करने की अनुमति दी जायेगी।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने मुंबई और हैदराबाद की जनता की सहायता के लिए हेल्पलाइन्स का प्रावधान किया है। वे भारतीय रिज़र्व बैंक के निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं :
मुंबई में | |
श्री टी. बी. सत्यनारायण | टेलीफोन सं.(कार्यालय):022 22150768 |
महाप्रबंधक | (निवास) : 022 24306785 |
बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग | फैक्स : 022 22183785 |
भारतीय रिज़र्व बैंक | ई-मेल : tbsatyanarayan @rbi.org.in |
केंद्र घ्, विश्व व्यापार केंद्र (5वी मंज़िल) | |
मुंबई 400 005 | |
हैदराबाद में |
|
डॉ. टी. वी. गोपालवफ्ष्णन |
टेलीफोन सं.(कार्यालय):040 23234324 |
प्रभारी महाप्रबंधक |
(निवास) : 040 55515565 |
बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग |
फैक्स : 040 23234496 |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
ई-मेल: tvgopalakrishnan @rbi.org.in |
6-1-56, सेक्रेटरिएट मार्ग, सैफाबाद, | |
हैदराबाद 500 004. |
पी. वी. सदानंदन
प्रेस प्रकाशनी : 2004-2005/100
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: