भारतीय रिज़र्व बैंक ने उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के मई 2022 दौर की शुरुआत की
01 मई 2022 भारतीय रिज़र्व बैंक ने उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के मई 2022 दौर की शुरुआत की भारतीय रिज़र्व बैंक नियमित रूप से उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस) करा रहा है। अब इस सर्वेक्षण के मई 2022 दौर की शुरुआत की जा रही है। इस सर्वेक्षण में परिवारों से सामान्य आर्थिक परिस्थितियों, रोज़गार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और व्यय पर उनके मनोभाव के संबंध में गुणात्मक प्रतिक्रिया ली जाती है। यह सर्वेक्षण नियमित रूप से 19 शहरों, अर्थात्, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची और तिरुवनंतपुरम में करवाया जाता है। इस सर्वेक्षण के परिणाम मौद्रिक नीति के लिए उपयोगी सूचना उपलब्ध कराते हैं। मेसर्स हंसा रिसर्च ग्रुप प्रा. लि., मुंबई नामक एजेंसी को भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से सर्वेक्षण के इस दौर को संचालित करने का कार्य सौंपा गया हैं। इस प्रयोजन के लिए उक्त एजेंसी द्वारा चुनिंदा परिवारों से संपर्क किया जाएगा और उनसे अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया जाता है। अन्य ऐसे व्यक्ति, जिनसे एजेंसी ने संपर्क न किया हो, भी इस सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं और लिंक की हुई सर्वेक्षण सूची का प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सर्वेक्षण सूची को भरकर निम्नलिखित ई-मेल पते पर भेजा जा सकता है। यदि इस संबंध में किसी भी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर संपर्क करें : निदेशक, रूपांबरा प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/138 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: