पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
81045941
28 अप्रैल 2023 को प्रकाशित
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2034 संबंधी ब्याज दर की घोषणा की
28 अप्रैल 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2034 संबंधी ब्याज दर की घोषणा की 30 अप्रैल 2023 से 29 अक्तूबर 2023 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड, 2034 (जीओआई एफ़आरबी 2034) पर लागू ब्याज दर 7.93 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह विदित है कि एफआरबी 2034 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 30 अप्रैल 2023 से) के भारित औसत प्रतिफल (डब्ल्यूएवाई) के औसत के बराबर आधार दर के साथ एक नियत स्प्रैड (0.98 प्रतिशत) होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/147 |
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?