सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 17 नवंबर 2022 को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य (एसजीबी 2016-17 शृंखला III)
11 नवंबर 2022 सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 17 नवंबर 2022 सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 20 अक्तूबर 2016 की अधिसूचना एफ.सं.4(16)-डब्ल्यूएंडएम/2016 (एसजीबी 2016-17 शृंखला III - जारी करने की तारीख 17 नवंबर 2016) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड को समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला के समय-पूर्व मोचन की तीसरी देय तिथि 17 नवंबर 2022 होगी। 2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के सप्ताह (सोमवार-शुक्रवार) के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तदनुसार, 17 नवंबर 2022 को समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य ₹5157/- (पांच हजार एक सौ सत्तावन रुपये मात्र) प्रति यूनिट एसजीबी होगा जो 07 नवंबर 2022 - 11 नवंबर 2022 सप्ताह के सोने के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। रूपांबरा प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1189 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: