सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड योजना (एसजीबी) का समय-पूर्व मोचन – 5 फरवरी 2022 (एसजीबी 2016-17 की श्रृंखला I) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य
4 फरवरी 2022 सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड योजना (एसजीबी) का समय-पूर्व मोचन – 5 फरवरी 2022 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) पर भारत सरकार की दिनांक 14 जुलाई 2016 की अधिसूचना एफ.सं.4(7)-डब्ल्यूएंडएम/2016 (ट्रेंच संख्या 4 यथा एसजीबी 2016-17 की श्रृंखला I) के अनुसार, इस तरह के स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। अतएव, उपरोक्त ट्रेंच के समयपूर्व मोचन की आगामी देय तिथि 05 फरवरी 2022 होगी। इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के सप्ताह (सोमवार-शुक्रवार) के 999 शुद्धता [इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) प्रकाशित] के साधारण औसत समापन स्वर्ण मूल्य पर आधारित होगा। 2. तदनुसार, 24-28 जनवरी 2022 सप्ताह के लिए सोने के समापन मूल्य के साधारण औसत के आधार पर, 5 फरवरी 2022 को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य ₹4852/- (रुपये चार हजार आठ सौ बावन मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1669 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: