मार्च 2019 के लिए तरलता उपाय - लंबी अवधि के लिए परिवर्तनीय रेपो परिचालन
27 फरवरी 2019 मार्च 2019 के लिए तरलता उपाय - लंबी अवधि के लिए जब वर्ष के अंत में विभिन्न प्रकार के कारकों के कारण प्रणाली में तरलता की मांग हर साल मार्च में बढ़ जाती है, भारतीय रिज़र्व बैंक अपनी सामान्य तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) जारी रखते हुए, उपयुक्त साधनों के संयोजन के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली को अपनी तरलता प्रबंधन में लचीलापन प्रदान करने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त तरलता की आपूर्ति करने के लिए तैयार रहता है। बैंकिंग प्रणाली में वर्तमान और विकसित तरलता की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, मार्च 2019 में निम्नलिखित चार परिवर्तनीय दर सावधि रेपो नीलामियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ये नीलामियां नियमित 14-दिवसीय परिवर्तनीय दर सावधि रेपो नीलामी के अलावा आयोजित की जाएगी। नीलामियों का विवरण निम्नानुसार है:
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/2049 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: