"मोतीलाल नेहरू की 150वीं जयंती" के अवसर पर ₹ 5 के सिक्के जारी करना
17 जून 2013 ''मोतीलाल नेहरू की 150वीं जयंती" के अवसर पर ₹ 5 के सिक्के जारी करना भारत सरकार द्वारा जारी उपरोक्त सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा जो निम्नलिखित विमाओं, डिजाइन और संघटन के अनुरूप होंगे, अर्थात –
सिक्के का अंकित मूल्य |
आकृति और बाह्य व्यास |
क्रकचनों की की संख्या |
धातु संघटन |
पांच रुपये |
वृत्ताकार 23 मिलीमीटर |
100 |
निकैल पीतल तांबा - 75% जस्ता - 20% निकैल - 5% |
डिज़ाइन
सिक्के का अंकित मूल्य |
मुख भाग |
पृष्ठ भाग |
पांच रुपये |
सिक्के के मुख भाग पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" इबारत अंतर्लिखित होगी,उसकी बांई परिधि पर देवनागरी में "भारत" शब्द और दांई परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। इस पर सिंह शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक "₹" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" भी होगा। |
सिक्के के इस भाग पर मध्य में "मोतीलाल नेहरू" का चित्र होगा और देवनागरी में ऊपरी परिधि पर "मोतीलाल नेहरू की 150वीं जयंती" शब्द होंगे और अंग्रेजी में निचली परिधि पर "150th BIRTH ANNIVERSARY OF MOTILAL NEHRU" शब्द होंगे। मोतीलाल नेहरू के चित्र के नीचे वर्ष "2012" लिखा होगा। |
यह सिक्का, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के तहत वैध मुद्रा बना रहेगा । इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे । अजीत प्रसाद सहायक महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/2113 |