पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
79135950
20 सितंबर 2013 को प्रकाशित
मार्जिनल स्थाई सुविधा दरें
भारिबैं/2013-14/277 20 सितंबर 2013 सभी अनुसूचित बैंक [क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को छोड़कर] महोदय/महोदया मार्जिनल स्थाई सुविधा दरें मौद्रिक नीति 2013-14 की मध्यावधि तिमाही समीक्षा में आज घोषित किए गए अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर 75 आधार अंकों से घटाकर तत्काल प्रभाव से 10.25 से 9.50 की जाए। 2. इस परिवर्तन के परिणामस्वरूप, मार्जिनल स्थाई सुविधा दर को चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत नीतिगत रेपो दर से 200 आधार अंकों से अधिक पर निर्धारित किया गया है। 3. वर्तमान एमएसएफ योजना के अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी। 4. कृपया प्राप्ति-सूचना दें। आपका (जी. महालिंगम) |
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?