भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात: 2022-23 पर सर्वेक्षण प्रारंभ किया
01 जून 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात: भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा (आईटीईएस) निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण का 2022-23 दौर प्रारंभ किया है। इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के निर्यात के विभिन्न पक्षों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। सर्वेक्षण के परिणाम भारत के बाहरी क्षेत्र के आंकड़ों के संकलन में उपयोग किए जाने के अलावा सार्वजनिक डोमेन में प्रसारित किए जाते हैं। वर्ष 2022-23 दौर के लिए सर्वेक्षण अनुसूची को सभी सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यात संस्थाओं द्वारा भरा जाना आवश्यक है। वर्तमान दौर के लिए आईटीईएस सर्वेक्षण की अनुसूची का प्रारूप अपडेट किया गया है। इस सर्वेक्षण अनुसूची का सॉफ्ट प्रारूप (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) आरबीआई की वेबसाइट पर ‘विनियामक रिपोर्टिंग’-→ ‘रिटर्न्स की सूची’-→ ‘ITES – Survey Schedule’ [या 'फॉर्म' (होम पेज के नीचे 'अन्य लिंक' के तहत उपलब्ध) और उप-शीर्ष 'सर्वेक्षण'] के तहत उपलब्ध है, जिसे विधिवत भरकर 15 जुलाई, 2023 तक ई-मेल पर जमा किया जाना है। इससे संबंधित अनुदेश अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न में दिए गए हैं और किसी भी प्रकार के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर हमसे संपर्क करें: निदेशक, अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/317 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: