भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) का निर्यात: 2021-22 पर सर्वेक्षण की शुरुआत की
02 जून 2022 भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण के 2021-22 दौर की शुरुआत की। इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवा निर्यात के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के विभिन्न पक्षों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। सर्वेक्षण के परिणामों को सार्वजनिक डोमेन पर जारी किया जाता है, जिसका उपयोग भुगतान संतुलन (बीओपी) सांख्यिकी के संकलन और अन्य उपयोग के लिए भी किया जाता है। वर्ष 2021-22 दौर के लिए सभी सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यातक कंपनियों द्वारा सर्वेक्षण अनुसूची भरा जाना अपेक्षित है। वर्तमान दौर के लिए आईटीईएस सर्वेक्षण अनुसूची के प्रारूप को अद्यतन किया गया है। इस सर्वेक्षण अनुसूची की सॉफ्ट प्रति (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (होम पेज पर बिल्कुल नीचे दिए गए ‘अन्य लिंक’ के अंतर्गत उपलब्ध है) पर ‘फॉर्म’ शीर्ष और ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष में उपलब्ध है, जिसे विधिवत भरकर 15 जुलाई 2022 तक ई-मेल पर प्रेषित किया जाना है। एफ़एक्यू में निर्देश दिए गए हैं और किसी भी प्रकार के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित से संपर्क करें: निदेशक, (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/299 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: