पश्चिम बंगाल राज्य में नये जिले का गठन - अग्रणी बैंक दायित्व का सौंपना
भारिबैं/2014-15/297 05 नवंबर 2014 अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदय/महोदया पश्चिम बंगाल राज्य में नये जिले का गठन - अग्रणी बैंक दायित्व का सौंपनापश्चिम बंगाल सरकार ने दिनांक 20 जून 2014 की राजपत्र अधिसूचना सं.634-पीएआर(एआर)/ओ/2आर-4/12 द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य में अलिपुरदुआर नामक नये जिले के गठन को अधिसूचित किया है। यह निर्णय लिया गया है कि नये जिले का अग्रणी बैंक दायित्व नीचे दिए गए अनुसार सौंपा जाए:-
2. बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन के लिए अलिपुरदुआर जिले को आबंटित जिला कार्यकारी कोड 383 है। 3. पूर्ववर्ती जिले और पश्चिम बंगाल राज्य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्व में कोई परिवर्तन नहीं है। भवदीय, (ए.उदगाता) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: