पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
79214714
08 फ़रवरी 2023 को प्रकाशित
बैंक दर में परिवर्तन
आरबीआई/2022-23/174 08 फरवरी 2023 महोदया/महोदय, बैंक दर में परिवर्तन कृपया उक्त विषय पर दिनांक 07 दिसंबर 2022 का हमारा परिपत्र विवि.आरईटी.आरईसी.88/12.01.001/2022-23 देखें। 2. 08 फरवरी 2023 के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2022-23 में गई घोषणा के अनुसार, तत्काल प्रभाव से बैंक दर को संशोधित कर 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत कर दिया गया है। 3. आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विनिर्दिष्ट रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, को भी अनुबंध में दर्शाए गए अनुसार संशोधित किया गया है। प्रयोज्यता 4. यह परिपत्र सभी बैंकों पर लागू होता है। भवदीय (प्रकाश बलियारसिंह) संलग्नक : यथोक्त बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें
|
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?