पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
79211383
30 सितंबर 2022 को प्रकाशित
बैंक दर में परिवर्तन
आरबीआई/2022-23/123 30 सितंबर 2022 महोदया/ महोदय, बैंक दर में परिवर्तन कृपया उक्त विषय पर दिनांक 05 अगस्त 2022 का हमारा परिपत्र विवि.आरईटी.आरईसी.59/12.01.001/2022-23 देखें। 2. जैसा कि 30 सितंबर 2022 के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2022-23 में घोषित किया गया है, बैंक दर को तत्काल प्रभाव से 50 आधार अंक बढ़ाकर 5.65 प्रतिशत से 6.15 प्रतिशत कर दिया गया है। 3. आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विशेष रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, को भी अनुबंध में दर्शाए अनुसार संशोधित किया गया है। प्रयोज्यता 4. यह परिपत्र सभी बैंकों पर लागू होता है। भवदीय (प्रकाश बलियारसिंह) संलग्नक : यथोक्त बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें
|
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?